लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आध्यात्मिक चेतना अभियान का शुभारंभ किया गया
नवलगढ. संतो के पावन सानिध्य मेंवाल्मीकि बस्ती में धार्मिक ग्रंथ श्रीरामचरितमानस एवं सरल गीता पुस्तक का विमोचन कर संतों ने घर घर जाकर धार्मिक ग्रंथों का वितरण किया*नवलगढ के सभी वार्डों में प्रत्येक घरों में किया जाएगश्रीरामचरितमानस एवं सरल गीता पुस्तक का वितरण*नवलगढ* लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट नवलगढ़ और समाजसेवी मूलचंद कारगवाल परिवार द्वारा शुरु किए गए *आध्यात्मिक चेतना अभियान का शुभारंभ कल वाल्मीकि बस्ती में अवधेशाचार्य महाराज लोहार्गल धाम गणेश चेतन्य महाराज मंडावा जिला धर्माचार्य अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद साध्वी योग श्री नाथ योगी जीवन नाथ आश्रम कोटबांध की पावन सानिध्य में और समाजसेवी मूलचंद कारगवाल पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी दीपचंद पंवार ट्रस्ट के संभाग प्रभारी मनोज शर्मा पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बंशीधर सैनी आदि अतिथियों की उपस्थिति में हुआ* कार्यक्रम की शुरुआत संतों एवं अतिथियों द्वारा भगवान श्री राम दरबार चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुई सभी ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया संतों अतिथियों का स्वागत वाल्मीकि समाज के लोगों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर दुपट्टा पहना कर किया गया ट्रस्ट जिला प्रमुख राधेश्याम सुखाड़िया ने स्वागत भाषण दिय*संत गणेश चेतन्य महाराज ने रामायण और गीता के सारगर्भित बातों पर प्रकाश डालते हुए निरंतर गीता और रामायण का अध्ययन करने एवं महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए हिंदू समाज को संगठित होने का आह्वान किया संत अवधेशाचार्य महाराज ने कहा की धार्मिक ग्रंथों के मूल्यों के बारे में बताते हुए वर्तमान में हिंदू समाज के सामने आ रही विकट परिस्थितियों का सामना करने के लिए हिंदू समाज को जगाने एवं संगठित होकर एक जाजम बैठने ऊंच-नीच का भेद मिटाने एकता के साथ सनातन धर्म को मजबूत करने की बात कही साध्वी योग श्रीनाथ ने शरीर स्वस्थ रखने के लिए योग और प्राणायाम करने महिलाओं को लाज शर्म त्याग कर शिक्षित होने एवं बच्चों को शिक्षा से जोड़कर नशा एवं बुराइयों को त्याग कर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का आह्वान किया दीपचंद पंवार ने समाज के लोगों से नशे से दूर रहकर समाज को संगठित कर धार्मिक कार्यों में अग्रसर रहने का आह्वान किया समाजसेवी धार्मिक पुस्तकों के वितरण करता मूलचंद कारगवाल ने राम नाम की महिमा का वर्णन किया और कहा कि किसी भी कार्य की शुरुआत करने से पहले राम का नाम ले उस कार्य में सफलता निश्चित है मैंने राम का नाम लेकर मेरे जीवन की शुरुआत की उसके बाद मैंने आज तक पीछे मुड़कर नहीं देखा* ट्रस्ट के संभाग प्रभारी मनोज शर्मा ने ट्रस्ट के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार प्रकट किया *तहसील प्रभारी दुर्गा प्रसाद डीडवानिया ने गीत की प्रस्तुति दी मंच संचालन कमल किशोर पंवार ने किया* कार्यक्रम में दीनानाथ रूंथला मुरली मनोहर चौबदार राजकुमार अटवाल पुरुषोत्तम पंवार रामस्वरूप मेघवाल रमेश कुमार मुरारी लाल ढेनवाल पवन कुमार अठवाल विनोद कुमार चांवरिया अरविंद आसीवाल चक्रपाणि मिश्रा नरेश सैनी योगा गुरु रामगोपाल रूंथला अरविंद सैनी भैरू सिंह नेमीचंद पंवार ओम प्रकाश सैनी ट्रस्ट के जिला प्रचारक विशाल चिड़ावा तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्रा रामगढ़ प्रभारी प्रशांत जोशी लक्ष्मणगढ़ प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा गुढ़ा प्रभारी दिनेश सांखला सीकर प्रभारी अरुण पारीक फतेहपुर प्रभारी राजकुमार सैनी नारायण पांडे झुंझुनू दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी नरेश ढंण्ड संरक्षक ताराचंद काछवाल आदि उपस्थित रहे