Dark Mode
आध्यात्मिक शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

आध्यात्मिक शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

झालावाड़. भवानी मंडी के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विद्वान शास्त्री दीपेंद्र जैन व अनुभव जैन के सानिध्य में आध्यात्मिक शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जहां सर्वप्रथम आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण कर शिविर का उद्घाटन किया गया जिसके पश्चात समाज जन संतोष पाटनी द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया वहीं मोहन लाल जैन, जितेंद्र जैन, ओम प्रकाश जैन द्वारा मंगल कलश की स्थापना की गई वहीं महिलाओं द्वारा जिनवाणी माता को विराजमान किया गया। श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर से आए विद्वान दीपेंद्र शास्त्री ने बताया कि भवानीमंडी के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर दिगंबर जैन समाज द्वारा 27 मई से 3 जून तक सात दिवसीय आध्यात्मिक शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बाल्यावस्था, युवावस्था, वृद्धावस्था सभी वर्गों के लिए अलग-अलग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रातः काल अभिषेक पूजन, छहढाला स्वाध्याय, बालबोध प्रशिक्षण व श्री इष्टोपदेष स्वाध्याय का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य समाज में धार्मिक संस्कारों को बढ़ावा देना, युवा वर्ग को धर्म से जोड़ना, जैन धर्म की प्रभावना करना है। वहीं समाज जनों द्वारा श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर से आए दोनों विद्वानों का माला व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया जहां इस दौरान समाज अध्यक्ष विजय जैन जूली, महामंत्री प्रदीप पाटनी, महावीर जैन, अविनाश जैन, आलोक जैन, प्रदीप पाटनी, आशीष जैन, राजकुमार जैन, सुनील जैन आदि समाजजन उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!