Dark Mode
आध्यात्मिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आध्यात्मिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़  .  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय लक्ष्मणगढ़ शाखा के द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर शिव संदेश आध्यात्मिक रैली निकाली गई। इसमें श्रद्धालुजन बैनर, तख्ती और शिव बाबा का झंडा लेकर नारे लगाते हुए और आध्यात्मिक जागृति के लिए लोगों का आह्वान करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह रैली का पुष्प वर्षा कर और फूल मालाओं द्वारा स्वागत हुआ।  रैली के एसडीएम ऑफिस के पास स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र पर पहुंचने के बाद केंद्र पर शिव ध्वजारोहण हुआ जिसमें कस्बे के मुख्य लोगों ने शिरकत की। अलवर से पधारी हुई ब्रह्माकुमारी अनुभा बहन ने सभी को पवित्र और निर्विकारी जीवन जीने की प्रतिज्ञा कराई।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी रेणुका बहन ने कहा कि परमपिता शिव परमात्मा सर्व आत्माओं के कल्याणकारी, सद्गति दाता, सर्व के दुखहर्ता सुखकर्ता और भंडारे भरपूर करने वाले हैं। शिवरात्रि का महान पर्व परमपिता शिव परमात्मा के भारत भूमि पर दिव्य अवतरण का यादगार है। शिव स्वयं आकर, सत्य ज्ञान देकर आत्मा के अंतर का अंधकार दूर करते हैं, विषय विकारों को मिटाते हैं और वरदानो से झोली भरते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मा का शिव से सच्चा नाता जोड़ कर और अपने विषय विकार शिव को अर्पण कर सच्ची शिवरात्रि मनाएं। कलियुग और सतयुग के संधि काल समय पर शिव परमपिता से शक्ति प्राप्त कर अपने मन की कमजोरियों को दूर करें और सद्गुणों को जीवन में अपनाते हुए सच्ची सुख और शांति का अनुभव करें। अंत में भगवान शिव को भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कस्बे सहित आस-पास के गांव बडेर, खुडियाना, गांवड़ी, मौजपुर आदि गांव से भी श्रद्धालु कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!