राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई खेल गतिविधियां
बाप। कस्बे में संचालित विद्यासागर विद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद तथा दौड़ की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय संस्था प्रधान राजेश कुमार पालीवाल, जय श्री कृष्णा खेल एकेडमी प्रबंधक प्रेमचंद यादव, अनिल पालीवाल, भोमराज सुथार इत्यादि खेल प्रेमियों ने जीवन में खेल का महत्व विषय पर विचार प्रकट किये।