खेल हमेशा जीवन में आगे बढ़ने को करते हैं प्रेरित: गुंजल
टैक्स बार एसोसिएशन कोटा की ओर से टैक्स बार प्रीमियर-2023 लीग आयोजित
कोटा । टैक्स बार एसोसिएशन कोटा की ओर से मनाए जा रहे टीबीए वीक-2023 के अंतर्गत मंगलवार को नांता रोड स्थित द पार्क टर्फ में टैक्स बार प्रीमियर लीग 2023 प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल एवं सर्राफा कारोबारी ओम जैन सराफ थे।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुंजल ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में खासकर प्रोफेशनल वर्ग में बंधुत्व भावना का विकास करती है। ऐसे में इस तरह के आयोजन साल भर आयोजित किए जाने चाहिए। खेल हमेशा जीवन में आगे बढ़ने को प्रेरित करते है।
टैक्स बार एसोसिएशन कोटा के अध्यक्ष बीसी बाबेल ने बताया कि प्रतियोगिता में पाटोदी टाइगर्स रेड, एमजे किंग्स डार्क ब्लू, स्पार्किंण चीता ब्लैक, मास वारियर्स ग्रीन, एमबी लायंस येलो, विजयंत क्लब वाइट, एबीएम सनराज़र्स ऑरेंज आदि टीमों के बीच अलग-अलग मुकाबले खेले गए, जिसमें से फाइनल मुकाबले में बीएम रॉयल्स व मास वारियर्स टीम ने जगह बनाई है।
इस मौके पर वीक कोऑर्डिनेटर सीए नीरज जैन, सचिव रोहित पाटोदी, सीए प्रकाश चौधरी, विकास गोस्वामी व राजकुमार विजय आदि उपस्थित थे।