मेजर ध्यानसिंह जयंती पर खेल प्रतियोगिता आयोजित
फलोदी. शहर की बापूनगर स्थित लालचंद मिलापचंद ढढा स्कूल में राष्ट्रीय खेलकूद दिवस (मेजर ध्यानचंद जयंती समारोह) मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ कब्बड्डी , बेटमिन्टन, 100 ओर , 200 मीटर रेस आयोजित हुई, जिसमे सफल प्रतियोगियों को पारितोषण प्रदान किया गया । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाधार्य कुमारी सीता और प्रशासक प्रदीप छंगाणी ने विद्यार्थियों को विद्यालय जीवन में पढाई के साथ साथ खेल के भी महत्त्व को बताया विद्यालय के प्रबंधक हेमचंद शर्मा ने विजित विद्यार्थियों को पारितोषण प्रदान किया. समस्त खेलो का संचालन शारीरिक शिक्षक अनुपम स्वामी, हरीश वैष्णव, राखी गोदारा और आशीष शर्मा ने किया ।