नर्सिंग कॉलेज ख्वाजा गरीब नवाज में खेल प्रतियोगिता शुरू
सीकर। शिक्षा की नगरी हब सीकर में खेल खेल की भावनाओं की खेलने की थीम पर जिला मुख्यालय पर सोमवार को खेल प्रतियोगिता शुरू प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्था के चैयरमैन खादिम हुसैन खत्री जी ने किया। जानकारी देते हुए संस्था के एकेडमिक डारेक्टर डॉ खालिद हुसैन खत्री और प्राचार्य डॉ अब्दुल लतीफ ने बताया कि यह खेल प्रतियोगिता कॉलेज में खेल मैदान में करवाई जा रही है। खेल को खेल की भावना से ही खेलें खिलाड़ी खेल खेलने से मनुष्य का शारीरिक विकास व मानसिक विकास होता है । खिलाडिय़ों को खेल हमेशा बिना किसी द्वेष भावना के खेलना चाहिए। टूर्नामैंट के उद्घाटन अवसर पर खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए दिया। यह भी कहा कि खेल-खेलने से जहां आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है, वहीं खिलाड़ी देश व प्रदेश में भी खेलने के लिए जा सकते है। उन्होंने कहा कि हर आम व्यक्ति को अपने व्यस्त समय में से थोड़ा बहुत समय खेलों आदि में भी लगना चाहिए। एक खिलाड़ी गांव स्तर पर खेलकर राष्ट्रीय स्तर तक की ऊंचाइयों को छू सकता है जिससे माता-पिता का नाम तो रोशन होता ही है, वहीं अपने देश व प्रदेश का नाम भी चमकता है। इस प्रतियोगिता में 420 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं प्रतियोगिता को लेकर खेल की भावनाओं को लेकर स्टूडेंट्स में काफी उत्साह देखने को मिला है ।