Dark Mode
अभियांत्रिकी महाविद्यालय में खेलकुद प्रतियोगिता सप्ताह का आयोजन आज से

अभियांत्रिकी महाविद्यालय में खेलकुद प्रतियोगिता सप्ताह का आयोजन आज से

अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर के परिसर में खेलकुद प्रतियोगिता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में क्रिकेट, बेडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, शतरंज, टेबल टेनिस, दौड़ इत्यादि खेलो का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय के पीआरओ भंवर स्वामी ने बताया कि विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिता में बड़े ही उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है। प्रथम दिन क्रिकेट, केरम एवं शतरंज की प्रतियोगिताऐं हुई। छात्रों द्वारा आज क्रिकेट मैच का अयोजन किया गया जिसमें 04 टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रथम मैच प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के मध्य हुआ जिसमें द्वितीय वर्ष की टीम विजयी रही। द्वितीय मैच तृतीय वर्ष एवं चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों की टीम के मध्य हुआ जिसमें तृतीय वर्ष की टीम विजयी रही।
स्पोर्टस् कॉर्डिनेटर हिमांशु दवे ने बताया कि तीन दिन तक लगातार खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होगी जिसमें कल वॉलीबॉल, बेडमिंटन, कबड्डी इत्यादि खेलो का आयोजन किया जायेगा।
अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. बिश्नोई ने बताया कि खुलकूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक विकास तथा ईमानदारी व अनुशासन की भावना जागृत होती है। महाविद्यालय में सभी छात्र खेलकुद प्रतियोगिताओं में स्वरूचि के साथ बढ़-चढकर भाग ले रहे है।
एम बी एम विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति डॉ. (प्रो.) अजय कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में आयोजित अनंत 2023 खेलकुल प्रतियोगियों में भी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा। तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ खेलकुद प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास होता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!