प्लेटिनम जुबली पर न्याय विभाग की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित
भीनमाल। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सांचौर ललित पुरोहित द्वारा स्थानीय शिवराज स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारियों के मध्य विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। एडीजे पुरोहित ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में सांचौर की टीम विजेता रही। इसी प्रकार से बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज एवं केरम की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। विजेता टीमें 13 जनवरी को जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। प्रतियोगिताओं में काफी तादाद में भीनमाल एवं सांचौर के अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारियों ने भाग लिया।