कुचेरा महाविद्यालय में हुआ खेल सप्ताह का विधिवत समापन
कुचेरा. शहर में स्थित राजकीय महाविद्यालय में खेल-सप्ताह का शनिवार को विधिवत समापन हुआ।महाविद्यालय के प्राचार्य हेमाराम तिरदिया ने बताया
आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय में आयोजित खेल सप्ताह के अंतिम दिवस 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर रेस का आयोजन किया गया, जिसमे विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेल सप्ताह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डॉ राजकुमार ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी अपना महत्त्व है। खेल न केवल मनुष्य को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से दूर रखते हैं बल्कि उनके व्यक्तित्व के विकास में भी सहायक होते हैं। प्राचार्य हेमाराम तिरदिया ने खेल-सप्ताह का समग्र प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए, विद्यार्थियों की अनुशासित सहभागिता की सराहना की। सहायक कैलाश राजावत ने सम्पूर्ण खेल गतिविधियों का संचालन किया।