एसआर ग्रुप की प्रतिभाओं ने फिर लहराया परचम
90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 33 छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
नदबई. शैक्षणिक नगरी नदबई में विगत लंबे समय से श्रेष्ठतम शिक्षा के लिए लगातार प्रयासरत ,एसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के 33 छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा 2023 में 90% से अधिक अंक अर्जित कर संस्था सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को विद्यालय प्रांगण मे संस्था द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा 2023 में श्रेष्ठतम अंक हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को संस्था प्रबंधक अजय कटारा द्वारा मिठाई खिलाते हुए साफा माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था सहित क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले समस्त विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की गई। संस्था के मुख्य कार्यकारी सचिव एवं पार्षद हरीश कटारा ने बताया की बोर्ड परीक्षा 2023 के परीक्षा परिणाम में प्रियांशु सोनी ने 97.2%, हिमांशु पाठक ने 96% , सुहानी 96.4%, ओजस्विनी 94.8% सहित अन्य 24 छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक अर्जित कर संस्था सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस मौके पर एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के प्रधानाचार्य देवेंद्र जैन, एस आरपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मृत्युंजय शर्मा, एसआर टीटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनूप शर्मा, एसआर सीनियर सेकेंडरी के प्रधानाचार्य हेमंत दुबे, डॉ. आरपी गौतम परमानंद पाठक, रामदेव कटारा, नरेंद्र रौतवार, देवराज सिंह,नरेंद्र लवानियां, मोहित गोयल, मोनू शर्मा सहित संस्था का समस्त स्टाफ अभिभावक गण तथा छात्र-छात्रा मौजूद रहे।।