Dark Mode
श्रीगंगानगर: जिला कलक्टर ने किया प्रस्तावित कचरा निस्तारण प्लांट स्थल का अवलोकन

श्रीगंगानगर: जिला कलक्टर ने किया प्रस्तावित कचरा निस्तारण प्लांट स्थल का अवलोकन

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार को नेतेवाला में प्रस्तावित कचरा निस्तारण प्लांट स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों से प्रस्तावित कचरा निस्तारण प्लांट के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गुरुवार सुबह जिला कलक्टर द्वारा नेतेवाला स्थित प्रस्तावित कचरा निस्तारण प्लांट स्थल का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों से प्रस्तावित कचरा निस्तारण प्लांट के संबंध में अब तक हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक चर्चा की। इसके पश्चात उन्होंने 14 जेड और 6 जेड में संचालित हो रहे कचरा निस्तारण प्लांट का भी अवलोकन किया।
6 जेड में कचरा निस्तारण प्लांट अवलोकन के दौरान उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आने वाले कचरे का समुचित रूप से निस्तारण किया जाए। इस दौरान विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हुए आमजन को परेशानी ना हो, इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि वाहनों के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कचरे का परिवहन और निस्तारण इस प्रकार किया जाए ताकि उस आमजन को परेशानी ना हो। इस अवसर पर एटीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, एक्सईएन श्री मंगत सेतिया सहित अन्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!