Dark Mode
श्रीगंगानगर: जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन

श्रीगंगानगर: जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन

श्रीगंगानगर। महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का गत दिवस समापन हुआ। जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बाला और सचिव श्रीमती मंजू वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक श्री हरीश मित्तल और उद्यान विभाग की उपनिदेशक श्रीमती प्रीति गर्ग द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का परिचय लिया गया। इसके पश्चात जिला कलक्टर डॉ. मंजू, एसपी डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत श्री विक्रम ज्याणी द्वारा उपस्थितजनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई। खिलाड़ियों में नशा मुक्ति अभियान के तहत सुरक्षा कवच भी वितरित किये गये। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेलों में सक्रियता से भाग लेने और नशे से दूर रहने के लिये प्रेरित किया। जिला तीरदांजी संघ की सचिव श्रीमती वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर श्री बेअंत सिंह, डॉ. राजकमल, श्री गुरचरण सिंह, श्री शिवकरण सिंह, श्री कुलदीप सिंह, श्री प्रदीप, श्री पवन सहित अन्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!