Dark Mode
श्रीलंका नौसेना ने मछली पकड़ने के आरोप में 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका नौसेना ने मछली पकड़ने के आरोप में 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार करने के आरोप में 11 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है जिससे इस वर्ष गिरफ्तारियों की कुल संख्या 333 हो गई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह बात कही गयी है। श्रीलंकाई नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शुक्रवार को उत्तरी प्रांत जाफना के प्वाइंट पेड्रो तट के पास 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी मछली पकड़ने वाली नाव जब्त कर ली गई। इसमें कहा गया है कि पकड़े गए लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए कांकेसंथुराई मछली पकड़ने वाले बंदरगाह पर लाया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इसके साथ ही इस वर्ष श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीयों की संख्या बढ़कर 333 हो गई है तथा उनके जब्त किए गए जहाजों की संख्या 45 हो गई है।

इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 11 और मछुआरों की गिरफ्तारी के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, मैंने बार-बार इस बात पर प्रकाश डाला है कि ऐसी घटनाएं चिंताजनक आवृत्ति पर हो रही हैं।अकेले 2024 में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 324 मछुआरों और 44 नौकाओं को पकड़ा गया था। तमिलनाडु में मछुआरों को बार-बार की गई गिरफ्तारियों के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके निर्वाह के साधन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!