Dark Mode
श्रीलंका ने गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को वापस भेजा

श्रीलंका ने गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को वापस भेजा

श्रीलंका ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया है। यहां भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी। दोनों देशों के मछुआरों को एक-दूसरे के जलक्षेत्र में अनजाने में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता रहा है।
शुक्रवार को यहां भारतीय उच्चायोग ने एक पोस्ट में कहा, “17 भारतीय मछुआरों को सफलतापूर्वक वापस भेज दिया गया है और वे तमिलनाडु, भारत के लिए रवाना हो गए हैं।”मछुआरों का मुद्दा द्विपक्षीय संबंधों में एक विवादास्पद विषय रहा है। श्रीलंका नौसेना की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस वर्ष देश की नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीयों की संख्या बढ़कर 413 हो गई है जबकि 55 नौकाएं जब्त की गई हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!