हार के बाद रोने लगा श्रीलंकाई दिग्गज, इंग्लैंड पर लगाए 'बेईमानी' के आरोप
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने इंग्लैंड पर बेईमानी के आरोप लगाए हैं। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने गेंद को बदला था। मैथ्यूज ने कहा कि इंग्लैंड का ऐसा करना गलत था। इंग्लैंड ने चौथे दिन ही मैच अपने नाम कर लिया।
तीसरे दिन जब श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब 41वें ओवर में इंग्लैंड ने गेंद को बदलने की मांग की थी। इसे अपील को मैदानी अंपायर क्रिस गाफने और पॉल राइफल ने मान लिया था। इस समय श्रीलंका का स्कोर चार विकेट खोकर 146 रन है। उसके पास 24 रनों की बढ़त थी। मैथ्यूज उस समय 59 रनों पर खेल रहे थे और कामिंडु मेंडिस 33 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों के बीच 51 रनों की साझेदारी हो चुकी थी।
इंग्लैंड को मिला फायदा
गेंद बदलने से इंग्लैंड को काफी फायदा हुआ क्योंकि इसके बाद मैथ्यूज और मेंडिस की साझेदारी टूट गई। 65 रनों के निजी स्कोर पर मैथ्यूज आउट हो गए थे। मैथ्यूज ने कहा है कि इंग्लैंड के पास कोई प्लान नहीं था और इसी कारण उन्होंने गेंद को बदला जिसका उन्हें फायदा मिल गया।