Dark Mode
श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 22 मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 22 मछुआरों को किया गिरफ्तार

रामनाथपुरम। श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 22 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुछआरे रामनाथपुरम, पुदुकोट्टई और नागपट्टिनम जिलों के रहने वाले हैं। नेदुनतीवु के पास से बुधवार देर रात उन्हें पकड़ा गया और चार नाव भी जब्त कर ली गईं। अधिकारियों ने बताया कि कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें कानकेसनतुरई ले जाया गया है।
पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के अध्यक्ष डॉ. अंबुमणि रामदॉस ने श्रीलंका की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने ट्वीट किया, मछुआरों के मुद्दे सहित विभिन्न मामलों पर चर्चा के लिए गठित भारत-श्रीलंका संयुक्त समिति को भारतीय मछुआरों की शंकाओं का स्थायी समाधान खोजने के लिए तुरंत बैठक बुलानी चाहिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!