श्रीगंगानगर : सेवा पखवाड़े के तहत गुरुद्वारा श्री बुड्ढा जोहड़ में किया श्रमदान
श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत शनिवार को पंच गौरव कार्यक्रम में चिन्हित पर्यटन स्थल गुरुद्वारा श्री बुड्ढा जोहड़ में रायसिंहनगर पालिका, ग्राम पंचायत डाबला और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की गई। पर्यटन विभाग के श्री पवन शर्मा ने बताया कि गुरुद्वारा कमेटी के श्री रणजीत सिंह, श्री हाकम सिंह, श्री नछत्तर सिंह, विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित ग्रामीणों ने भी श्रमदान में सहयोग दिया। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।