Dark Mode
श्रीगंगानगर के युवक की बुढाजोहड़ हॉस्पिटल में जहरीले पदार्थ से मौत

श्रीगंगानगर के युवक की बुढाजोहड़ हॉस्पिटल में जहरीले पदार्थ से मौत

 
रायसिंहनगर .   श्रीगंगानगर की पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 12 में रहने वाले एक युवक की बुढाजोहड़ में जहरीले पदार्थ से मौत हो गई। मुकलावा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मुकलावा एएसआई राजेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 25 वर्षीय कुलदीप पुत्र दुलीचंद खटीक के रूप में हुई है। वह श्रीगंगानगर के उदाराम चौक के निकट रहने वाला था। वह गंगानगर से बुड्ढा जोड़ के लिए रोज डेली अप डाउन करता था यहां बुढ्ढा जोहड़ में दंत चिकित्सक के पास काम करता था और यहीं रहता था। कुलदीप ने रात को श्रीगंगानगर अपने घर फोन करके बताया था कि वहश्रशनिवार को घर आयेगा। आज सुबह देर रात कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर उसे संभाला, तो दरवाजा अंदर से बंद था। वही इसकी सूचना मुकलावा पुलिस को दी गई पुलिस ने बताया कि आशंका है कि जहरीले पदार्थ से कुलदीप की मौत हुई है। जहां पर पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्सालय भिजवाया दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!