Dark Mode
एसएससी टॉपर मोहित चौधरी को सम्मानित किया गया

एसएससी टॉपर मोहित चौधरी को सम्मानित किया गया

मदनगंज किशनगढ़। एसएससी-सीजीएल परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गांव मंगरा निवासी मोहित चौधरी को ग्राम पंचायत खातोली में आयोजित महंगाई राहत शिविर में जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष व खतौली सरपंच हरिराम बाना के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। मोहित के साथ भारतीय सेना में उनके पिता सूबेदार प्रभुराम जाट और उनके परिवार के सदस्यों का 51 किलो की माला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी परसाराम, तहसीलदार अरविंद कविया, बीडीओ रामचंद्र मीणा, सीबीईओ जगनारायण व्यास, प्रधान प्रदीप कुमार शर्मा सहित ग्रामीण समानूर, हरसिंह, शिवसिंह, देवकरण गुजर, रामनिवास वैष्णव, कैलाश वैष्णव, सुरेश मांगलिया, रामस्वरूप, हुसैन, वचनपाल, बैठक में पार्षद कैलाश गैना, किशन सिंह अयूब खान, मदनलाल, प्रदीप दायमा, बाबूलाल शर्मा, रामकिशन, जतन चौधरी, अशोक, सुल्तान नेता, हरदेव गूजर, नरपत सिंह, उस्मान चौहान समेत अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!