संत बाबा का धूणा की पूजा करके यज्ञ को किया शुरू
शिवदासपुरा : क्षेत्र में पंच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठात्मक धर्मानुष्ठान सन्त बाबा का आश्रम मे बांगडी वाली ढाणी मे सोमवार को वैदिक मंगलाचरण के साथ हवन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ वही सर्वप्रथम गणपति पूजा करके स्थापित देवताओं का नित्याचन किया गया और सन्त बाबा के धूणे का पूजन कर उसमें हवन किया और साथ ही मूर्तियों का अधिवास कार्यक्रम भी किया गया वही पंच कुण्डीय इस धर्मानुष्ठान में श्रीराम सहस्र नामावली का हवन किया वही यज्ञाचार्य पं. कन्हैया लाल शास्त्री ने वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ पूजन हवन करवाकर भगवान की आरती करवाया गया और अवसर संख्या में आसपास क्षेत्र के ग्रामीण लोग व श्रद्धालु कार्यक्रम के दौरान साथ में मौजूद रहे हैं ।