Dark Mode
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

जयपुर। श्री राजेश्वर सिंह, राज्य निर्वाचन आयुक्त, की अध्यक्षता में शुक्रवार को शासन सचिवालय परिसर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग के सभागार में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोग की ओर से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को नगरीय निकाय चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों, निर्वाचन कार्यक्रम, मतदाता सूची, नामांकन प्रक्रिया, मतदान व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता तथा निर्वाचन व्यय सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के संबंध में सुझाव एवं अपेक्षाएं भी प्राप्त की गईं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए सभी राजनैतिक दलों का सहयोग महत्वपूर्ण है। श्री सिंह ने राजनैतिक दलों से अपील की कि वे निर्वाचन संबंधी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। बैठक में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन पर विशेष जोर दिया गया। श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं निर्वाचन संबंधी विधि प्रावधानों का पूर्णता पालन करना आवश्यक है। बैठक में आयोग के श्री राजेश वर्मा, सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!