Dark Mode
बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

चित्तौड़गढ़। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जयपुर स्थित भवानी निकेतन परिसर से मुख्यमंत्री भजनलाल जी के मुख्य अतिथि में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय समारोह के लाइव प्रसारण के माध्यम से जिले में भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान जयपुर से हो रहे मुख्य आयोजन का सीधा प्रसारण देखा गया, जिसमें बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान तथा सामाजिक समरसता के लिए किए गए कार्यों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। उपस्थित जनसमूह ने बड़े ध्यानपूर्वक इस प्रसारण को देखा और बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू, उपवन संरक्षक राहुल झांझरिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, रावतभाटा के अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा सहित रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, गौरव त्यागी, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सामाजिक समानता, न्याय एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सामाजिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत दो पात्र लाभार्थियों को ₹1,02,000 की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। इसके साथ ही दिव्यांगजन सशक्तिकरण के अंतर्गत दो दिव्यांग बालिकाओं को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!