प्रदेश सह प्रभारी भाजपा राजस्थान विजया रहाटकर पहूॅची बहरोड़
बहरोड़। प्रदेश सह प्रभारी भाजपा राजस्थान विजया रहाटकर ने शुक्रवार को बहरोड़ पहॅूची। जहॉ पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका फूल माला व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत सम्मान किया। स्वागत एवं सम्मान के बाद रहाटकर ने कंचन वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ उनके द्वारा किये गये कार्यों को लेकर सम्वाद किया। रहाटकर ने कहा कि भाजपा संगठन की दृष्टि से बहुत बड़ी पार्टी है। जब चुनाव होते है तब हम बहुत काम करते हैं और चुनाव नहीं होते है तब तो उससे भी ज्यादा काम करते हैं। पार्टी का सबसे बड़ा आधार कार्यकर्ता और बूथ का कार्यकर्ता है। आज यहॉ आकर मंडल व बूथ के कार्यकर्ताओं और पन्ना प्रमुखों के साथ सम्वाद किया है। हमारे बूथ और पन्ना प्रमूखों तक ने अपना काम पूरा कर लिया है। उन्ही के साथ लाभार्थियों और लोगों से सम्पर्क हो रहा है। मैने पार्टी कार्यकर्ताओं को मोटीवेट किया है। हम सो प्रतिशत राजस्थान का विधानसभा चुनाव जीतेंगे। इस अवसर पर अलवर उत्तर जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया, मण्डल अध्यक्ष संजय मीर, मण्डल अध्यक्ष सूनील यादव, पूर्व मंत्री डा. जसवन्त यादव, डा. शानू राजकुमार यादव, मोहित यादव, कमल यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश यादव, पूर्व जिला पार्षद महेन्द्र सिंह यादव, डा. नीलम यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।