Dark Mode
राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सवाई माधोपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाईमाधोपुर के तत्वाधान में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित विधि से संघर्षरत किशोरो को अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक रूप से सक्षम न होने पर निःशुल्क विधिक सहायता से वकील प्राप्त करने का अधिकार, नियम समय पर निर्धारित मात्रा व गुणवता का नाश्ता व भोजन-बर्तन-बिस्तर प्राप्त करना, समय पर वांछित चिकित्सा उपचार प्राप्त करना, बंदी खाता खोलकर राशि जमा करना, जेलकर्मियों द्वारा प्रताडना पर उच्चाधिकारियों या न्यायालयों को शिकायत करना आदि अधिकार है।
साथ ही निरीक्षण के दौरान किशोरगृह की साफ-सफाई, पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर एवं चिकित्सा व्यवस्था तथा विधिक से संघर्षरत किशोरों को विधिक सहायता आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।
राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोरगृह में उपस्थित विधि से संघर्षरत बालकों से उनके प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्तागण एवं न्यायमित्रांे के संबंध मंे जानकारी ली, न्यायमित्रों को पैरवी करने तथा विधि से संघर्षरत किशोरों की काउंसलिंग के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई तथा काउंसर को सही तरीके से किशोरो की काउंसलिंग करने के संबंध में निर्देश प्रदान किये एवं विधि से संघर्षरत किशोरो को निःशुुल्क विधिक सहायता, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर अरविन्द कुमार प्रिन्सीपल मजिस्टेªट किशोर न्याय बोर्ड सवाई माधोपुर, बिमलेश कुमार अधीक्षक सम्प्रेषण एवं किशोरगृह, काउसंलर गिर्राज प्रसाद शर्मा, श्वेता गर्ग अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!