Dark Mode
प्रदेश कांग्रेस से सह प्रभारी अमृता धवन पहुंची दौसा,

प्रदेश कांग्रेस से सह प्रभारी अमृता धवन पहुंची दौसा,

पायलट और गहलोत में कोई लड़ाई नहीं दोनों ही हमारे पार्टी के लीडर - अमृता धवन सह प्रभारी
कांग्रेस त्याग और बलिदान वाली पार्टी ,

 

दौसा . प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी अमृता धवन आज दौसा दौरे पर रही। दौसा के डाक बंगले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। सह प्रभारी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि संगठन में कैसे विस्तार करे ,कैसे संगठन को मजबूत करना है। ब्लॉक से ,लेकर मंडल से, बूथ से लेकर प्रदेश तक किस तरह से कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहे आने वाला चुनाव हम सब के लिए महत्वपूर्ण हैं। उसके लिए संगठन का मजबूत होना बहुत जरूरी है। हालांकि संगठन अच्छा काम कर रहा है लेकिन हर चुनाव अपने आप में एक चुनौती लेकर आता है की किस तरह संगठन को और आगे किस तरीके से लेकर जाना है और मजबूत करना है उसी पर चर्चा के लिए आज दोसा में कार्यकर्ताओं की मीटिंग रखी है। प्रदेश में संगठन के जो पद खाली हैं उसे जल्दी से पदों की नियुक्ति हो जाए। सहप्रभारी ने कहा कि कहते हैं कि जब आप रण में जाते हैं तो सेना संपूर्ण तैयारी के साथ होनी चाहिए उसी प्रकार चुनाव में भी सबसे पहले सभी पदों की नियुक्ति होनी चाहिए। तब जाकर संगठन मजबूत होता है और चुनाव में दमखम के साथ लड़ा जाता है और फिर जीत का सेहरा बंधता है। बाकी सब कामों के लिए एआईसीसी अध्यक्ष हमसे जब फीडबैक मांगेंगे तो हम देंगे सह प्रभारी धवन ने कहा कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच कोई लड़ाई नहीं है दोनों ही हमारे पार्टी के लीडर हैं। प्रदेश में अभी जो भी गतिविधियां चल रही है जिसका ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी संज्ञान ले रही है समय के साथ जो भी होगा वह आप लोगों को जरूर बताया जाएगा। धवन से पूछा गया कि यहां दोसा में पायलट गुट और गहलोत बने हुए हैं ऐसे में कैसे संगठन मजबूत होगा जिस पर उन्होंने कहा कि मैं तो कांग्रेस समर्थक से मिलने आई हूं कांग्रेस का झंडा लेकर आई हूं मेरे लिए कांग्रेस का झंडा सबसे ऊपर है में उस पार्टी की सिपाही हू जिस पार्टी शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद को ठुकरा दिया। त्याग और बलिदान कांग्रेस में हमेशा आगे रखकर नेता देते हैं और कार्यकर्ता भी देते हैं वो कांग्रेस के लोग हैं। और आज उनके अंदर एक चेतना जगाना ,उनको इतना मजबूत करना ,एक एनर्जी देने के लिए दोसा में पहुंचे हैं मैं फिलहाल दूसरा का काम देखने आई हूं संगठन का काम देखने आई हूं पहले वह काम करेंगे उसके बाद में बाकी काम करेंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ,सभापति ममता चौधरी ,जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड ,प्रवक्ता घनश्याम शर्मा ,मिडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना ,सह प्रवक्ता मुकेश राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!