राजकीय अस्पताल के ब्लड सेंटर का निरीक्षण व नवीनीकरण किया गया
फलोदी . राजकीय जिला अस्पताल फलोदी स्थित ब्लड सेंटर का डीआइ एवम एसीडी द्वारा निरीक्षण किया गया तथा अगले पांच वर्ष तक का लाइसेंस नवीनीकरण करके 2028 तक संचालन का अनुज्ञापत्र बनाने की कार्यवाही की।
फलोदी राजकीय जिला स्थित सन्चालित ब्लड सेंटर का सीडीएससीओ ( नार्थ जॉन ) प्रदीप दहिया ड्रग इंस्पेक्टर तथा एसडीसीओ दिनेश तनेजा एडीसी जोधपुर द्वारा निरीक्षण किया गया ओर इतने सीमित संसाधनों के बावजूद भी अच्छी तरह से ब्लड सेंटर संचालन पर ब्लड सेंटर इंचार्ज डॉ सुनीता सोनी एवम उनकी टीम के कार्य को सराहा गया। इस दौरान एडीसी दिनेश तनेजा ने बताया कि वर्तमान में डॉ सुनीता सोनी एवम सहयोगी स्टाफ ने बहुत ही सराहनीय संचालन किया है। लेकिन आगे भी इसी तरह के संचालन के लिए एक पेरेलल टीम भी बनानी होगी ताकि कभी विषम परिस्थिति भी बन जाये तो ब्लड सेंटर सुचारू तरीके से सन्चालित होता रहे।
एडीसी तनेजा ने बताया कि ब्लड सेंटर निरीक्षण किया गया है साथ ही इस सेंटर का वर्ष 2018 में संचालन शुरू हुआ था जिसका लाइसेंस पाँच वर्ष के लिए होता है जिसका आज अगले पांच वर्ष यानी 2028 तक के नवीनीकरण करने की प्रक्रिया का कार्य भी पूरा किया गया है।