राज्य मानवाधिकार आयोग सदस्य न्यायमूर्ति श्री झाला ने किया नलवा शिविर का दौरा
प्रतापगढ़। न्यायमूर्ति रामचंद्र सिंह झाला, सदस्य राज्य मानवाधिकार आयोग ने गुरुवार को प्रतापगढ़ जिले के धरियावद उपखंड के ग्राम पंचायत नलवा में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी राजलक्ष्मी से शिविर में आमजन को विभिन्न योजनाओं में दी जाने वाली राहतों के बारें में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने शिविर का निरीक्षण करते हुए विभिन्न विभागों के माध्यम से संपादित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद ग्राम वासियों को मानवाधिकार के संबंध में अवगत कराते हुए जागरूक भी किया।