Dark Mode
बीकानेर में 80वां स्वतंत्रता दिवस राज्य-स्तरीय समारोह आयोजित

बीकानेर में 80वां स्वतंत्रता दिवस राज्य-स्तरीय समारोह आयोजित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्कृष्ट योगदान एवं सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किए पदक, योग्यता प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र

बीकानेर/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस राज्य स्तरीय समारोह में प्रशासन, पुलिस सहित राजकीय सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को पदक, योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही, समाज सेवा, लोक कलाओं, पर्यावरण एवं खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कंपनी कमाण्डर, आरएसी भंवर सिंह (सेवानिवृत्त) एवं उपनिरीक्षक एजीटीएफ नरेन्द्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया। साथ ही, उप महानिरीक्षक मनीष अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह सागर, चैन सिंह महेचा, वृत्ताधिकारी कैलाश चन्द्र खटीक, पुलिस निरीक्षक सवाई सिंह, प्लाटून कमाण्डर सहीराम, उप निरीक्षक जसवंत राम एवं देवी सिंह, सहायक उप निरीक्षक भोजराज सिंह, हैण्ड कान्स्टेबल कानाराम जाखड़, देवकरण, गिरधारी लाल एवं श्री तलसाराम, कान्स्टेबल सुरेन्द्र सिंह एवं तेजाराम को पुलिस पदक से सम्मानित किया। साथ ही, उपाधीक्षक कारागार रमाकांत शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक एवं अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय योगेश तेजी, कारापाल लोकोज्जवल सिंह तथा सुगर सिंह गुर्जर को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया। उन्होंने जिला कलक्टर अजमेर लोक बंधु, संयुक्त शासन सचिव वित्त देवेन्द्र अरोड़ा, वरिष्ठ उप सचिव राजेश, संयुक्त निदेशक रणवीर सिंह एवं नवरेखा, सिस्टम एनालिस्ट रितिका पण्ड्या, प्रोग्रामर राकेश आलोरिया, सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय सुरेश कुमार जांगिड़, सूचना सहायक दिनेश कुमार सावलानी को योग्यता प्रमाण-पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री ने डॉ. जगमोहन माथोड़िया को चित्रकला, डॉ. अरविंदर सिंह को समाजसेवा, दीप सिंह शेखावत को जल संरक्षण, सुधीश कुमार शर्मा समाजसेवा, सेवा राम को कुरजां पक्षी संरक्षण, बादशाह मियां को शिल्प कला, मनस्वी अग्रवाल को पर्वतारोहण एवं सृष्टि अरोड़ा को पैरा शूटिंग के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!