Dark Mode
राज्य स्तरीय निबंध लेखन एवं सर्वश्रेष्ठ निर्णय के परिणाम घोषित

राज्य स्तरीय निबंध लेखन एवं सर्वश्रेष्ठ निर्णय के परिणाम घोषित

  • निबंध लेखन में 11 व निर्णय लेखन में 8 प्रविष्टियों का चयन

जयपुर। राजस्व मण्डल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह की नवाचारी पहल के तहत राजस्व न्यायालयों में निर्णय लेखन की गुणवत्ता, कार्यप्रणाली में श्रेष्ठ अनुशासन, नियमितता एवं जन साधारण के प्रति प्रतिबद्धता जैसे महत्वपूर्ण उद्देश्यों को लेकर वर्ष 2024 में आयोजित निबंध प्रतियोगिता एवं सर्वश्रेष्ठ राजस्व निर्णय लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं।

निर्णय लेखन में आइएएस सांवरमल वर्मा सहित 3 प्रविष्टियां राज्य स्तरीय
राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों के स्तर से विगत वर्ष 2023-24 के दौरान पारित किए गए निर्णयों में से सर्वश्रेष्ठ निर्णय का चयन कर उनका राजस्व मंडल के स्तर पर मूल्यांकन किया गया। इनमें तीन स्तर से सर्वश्रेष्ठ निर्णय घोषित किये गए जिसमें राज्य स्तर के लिये भरतपुर संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा का राजस्व अपील प्राधिकारी रिछपाल सिंह बुरड़क व मुरलीधर प्रतिहार के निर्णय चयनित हुए। इसी प्रकार संभाग स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ निर्णयों में सिरोही जिला कलेक्टर शुभम चौधरी, सलूंबर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर डाॅ. आर्तिका शुक्ला व तत्कालीन गंगानगर कलक्टर अंशदीप के निर्णय रहेे। इसी प्रकार जिला स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ निर्णय में बालोतरा उपखंड अधिकारी राजेश कुमार की प्रविष्टि का चयन किया गया है।

निबंध में सूचना एवं प्रौद्योगिकी सचिव आरती डोगरा प्रथम—
पंचवर्गीय निबंध प्रतियोगिता के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी वर्ग में सूचना एवं प्रौद्योगिकी सचिव आरती डोगरा को प्रथम, गंगापुर सिटी जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव सैनी द्वितीय तथा खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर डाॅ. आर्तिका शुक्ला को तृतीय स्थान मिला है। इसी प्रकार राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी वर्ग से भरतपुर नगर निगम आयुक्त रिछपाल सिंह बुरडक ने प्रथम, राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग से कोटा सहा. कलक्टर कार्यालय के हरिशंकर को प्रथम, जिला कलेक्टर कार्यालय जयपुर ग्रामीण के स. राजस्व लेखाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को द्वितीय जबकि गिर्वा उदयपुर तहसीलदार सुरेश मेहता को तृतीय स्थान मिला।
इसी प्रकार अधिवक्ता श्रेणी में डीग के अधिवक्ता प्रवीण कुमार चौधरी प्रथम रहे। आम नागरिक श्रेणी में जयपुर के डॉ. गिरवर सिंह राठौड़ को प्रथम, कोटा की प्रियंका सिंह द्वितीय जबकि जयपुर की सोनू चौहान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!