राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस व कोर्फ बाल का समारोह पूर्वक हुआ समापन
मकराना। उपखंड के ग्राम जूसरी में स्थित खेल मैदान में डीडवाना कुचामन सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित 8 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस व कोर्फ बाल का सोमवार को समारोह पूर्वक समापन किया गया। समारोह में मकराना पंचायत समिति की प्रधान सुमिता भींचर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थी। प्रतियोगिता में कुल 25 जिलों की टीमों ने भाग लिया। आयोजक हीराराम किरडोलिया ने बताया कि सॉफ्ट टेनिस इवेंट का पहला मैच जोधपुर ग्रामीण व डीडवाना कुचामन के बीच खेला गया। जिसमें जोधपुर ग्रामीण विजेता रही। मिक्स डबल्स में जोधपुर ग्रामीण व जयपुर के बीच खेला गया जिसमें जोधपुर ग्रामीण विजेता रही है। सिंगल इवेंट में जोधपुर विजेता रही। वहीं कॉर्प वॉल फाइनल मैच जयपुर सिटी व जयपुर ग्रामीण के बीच खेला गया। जिसमें जयपुर सिटी विजेता रही। डीडवाना कुचामन सॉफ्ट टेनिस सेक्रेटरी धीरेंद्र सिंह, घासीराम, हीराराम, नीरज सिंह ने बाहर से आए हुए भी मेहमानों का माला व साफा पहनाकर आभार व्यक्त किया। इस दौरान विजेता रही टीमों को मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी भी भेंट की गई। इस दौरान समाजसेवी उगमाराम अणदा, ब्रजमोहन शर्मा, लक्ष्मण बेड़ा, रणजीत सिंह, महेंद्र सिंह, आदित्य सिंह, योगेंद्र सिंह, राजस्थान सॉफ्ट टेनिस सिक्योरिटी अरविंद कुमार, राजस्थान कोर्स कोर्फ वॉल सेक्रेटरी इंद्र प्रकाश टिकेवाल, आरिफ मोहम्मद चूरू, यूनुस खान जोधपुर, देवेंद्र नागौर मौजूद रहे।