Dark Mode
मीजल्स रूबेला एलिमिनेशन के लिए राज्य स्तरीय दल ने किया निरीक्षण

मीजल्स रूबेला एलिमिनेशन के लिए राज्य स्तरीय दल ने किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर.  सवाई माधोपुर जिले में मीजल्स रूबैला एलिमिनेशन को लेेकर राज्य स्तरीय दल द्वारा जिले का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। राज्य स्तर से आये दल के सदस्यों डॉ देवेन्द्र सोनी व डॉ. राकेश विश्वकर्मा डब्ल्यूएचओ ने जिले में मीजल्स रूबैला एलिमिनेशन की स्थिति को लेकर जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला से भी व्यक्तिगत बैठक कर कार्यक्रम की समीक्षा कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। बैठक पश्चात जिला कलक्टर ने कार्यक्रम के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए।
इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना की अध्यक्षता में मीजल्स रूबैला एलिमिनेशन व अनीमिया मुक्त सवाई माधोपुर कार्यक्रम की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में मीजल्स रूबैला की ब्लॉकवार व सैक्टर वार समीक्षा की गई। कार्यक्रम में प्रगति में पिछड रहे ब्लॉकों को प्रगति बढाने के निर्देश दिए गए। मीजल रूबैला के प्रथम व द्वितीय डोज में आ रहे गैप को कम करने, मोबाइल एप सर्वे में एंट्री करने, टीकाकरण से छूटे हुए शत प्रतिशत बच्चों को ढूंढ कर उनका हेड काउंट सर्वे व लाइन लिस्ट बनाना, प्रतिकूल प्रभाव के केसों की रिपोर्टिंग करना, 5 साल तक के बच्चों का पूर्ण टीकाकरण करने के निर्देश प्रदान किए गए। डॉ. सोनी ने कहा कि मीजल रूबैला में प्रगति बढाने के लिए मिशन मोड पर कार्य करना होगा। सीएमएचओ ने सभी को निर्देश दिए कि आगामी 10 दिवस में प्रगति नहीं बढाने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. कैलाश सोनी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अनिल जैमिनी, एसएमओ डॉ. राजेश जैन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, डीटीओ डॉॅ. अमित गोयल, समस्त बीसीएमओ, बीपीएम, समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, पीएचएस, ब्लॉक आशा फेसिलिटेटर मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!