राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 24 अगस्त से
सवाई माधोपुर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 24 अगस्त को निम्स विश्वविद्यालय जयपुर में किया जाएगा।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र सवाई माधोपुर के द्वारा मई 2023 में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में विजेता रहे युवा प्रतिभागी 24 एवं 25 अगस्त को जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।
नेहरू युवा केन्द्र के युवा अधिकारी हर्षित खण्डेलवाल ने बताया कि जिन युवाओं ने कविता लेखन, फोटोग्राफी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था उनके प्रथम और द्वितीय विजेता सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त युवा भाग लेंगे।