Dark Mode
राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी अनिश्चितकालीन अवकाश पर गए

राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी अनिश्चितकालीन अवकाश पर गए

 
फलोदी .  राजस्थान  राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार दिनांक 19 अप्रैल 2023 से उपखंड कार्यालय फलोदी अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय तहसील कार्यालय उपकोष कार्यालय सहायक कलेक्टर फास्ट्रेक उप पंजीयक फलोदी के समस्त मंत्रालय कर्मचारी अनिश्चितकालीन अवकाश पर चले गए हैं।  राजस्व कर्मियों के अवकाश पर चले जाने के कारण आज कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा सामान्य कामकाज भी नहीं हो पाया, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ फलोदी के अध्यक्ष  सुरेश सुथार ने बताया कि महासंघ के द्वारा राज्य सरकार को 11 सूत्री मांग पत्र पेश किया गया है इन इन मांगों पर राज्य सरकार द्वारा सम्मानजनक हल नहीं निकले जाने तक महासंघ के द्वारा जयपुर में मंत्रालयिक कर्मचारियों का महापड़ाव किया गया है महापड़ाव में शामिल होने फलोदी से समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी जयपुर कूच करेंगे महापड़ाव में शामिल होकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करेंगे। 
मंत्रालयिक  कर्मचारियों द्वारा आज उपखंड कार्यालय फलौदी परिसर मेंं अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की गई एवं धरना दिया गया आज के आंदोलन में मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  सुरेश सुथार, प्रताप सिंह ,नरपत सिंह, नरपत राम चौधरी, लालाराम, राकेश व्यास, राजेंद्र सिंह, मुकेश वैष्णव, आनंद मीणा ,शशि मीणा, उगम सिंह, अनीश जीनगर ,अनिल राणा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!