Dark Mode
प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने भाजपा की केंद्र सरकार पर साधा निशाना

प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने भाजपा की केंद्र सरकार पर साधा निशाना

रतनगढ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज शुक्रवार को गंगानगर जाते समय रतनगढ़ में मंडेलिया कृषि फार्म में कार्यकर्ताओं को भाजपा की अब नहीं सहेगा राजस्थान अभियान पर बोलते हुए कहा कि भाजपा झूठों की पार्टी है, इन्होंने किसान की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था, जबकि किसानों पर तीन काले कानून लगाकर  700 किसान शहीद हो गए। ऐसे लोगों को राजस्थान नहीं सहेगा। महंगाई कम करने का वादा करने वाली सरकार के शासन में महंगाई आसमान छू रही है। टमाटर जैसी सब्जी भी  महंगे भाव में बिक रही। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार दोबारा काबिज होने के बावजूद भी महंगाई पर काबू नहीं पा सके, गरीब आदमी की थाली से रोटी और सब्जी भी गायब हो गई। राजस्थान ने 25 में से 25 सांसद देने के बाद भी राजस्थान में एक रूपये का भी काम नहीं हुआ है। उन्होंने चूरु पर बोलते हुए कहा कि चूरू में राठौड़ ने कुछ नहीं करवाया है अपने घर भरने के काम किए सिर्फ, फिर भी जनता को बहला-फुसलाने की कुचेष्टा की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है किसान हित व युवाओं को नौकरी दे रही है, बजट भी अच्छा दे रही है। केंद्र सरकार के कुशासन से लोग उब चुके हैं अब आप सब कांग्रेस जन आपस में मेल बैठा कर भेदभाव दूर कर एकजुट होकर कार्य करें, जिससे राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार काबिज हो। उन्होंने कहा कि चूरू में सभी सीट पर कांग्रेस काबीज  होगी। इसके लिए सिर्फ 2 माह के लिए हमें एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है हम सब ईमानदारी से मेहनत करेंगे और एकजुट एक साथ होकर काम करेंगे तो चूरु जिले में सभी सीटों पर कांग्रेस के विधायक होंगे। उन्होंने रतनगढ़ सीट के लिए कहा कि टांग खिंचाई न करते हुए एक जुटता के कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कार्य करें तो जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस पार्टी शेखावाटी मैं भी मजबूत होकर निकलेगी। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा का वरिष्ठ कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष इन्द्राज खिचड़ एवं कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा, शहर ब्लाक अध्यक्ष तरूण चाकलान, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत सारस्वत, पूर्व चुरू सभापति गोविन्द मसनसरिया, हंसराज पारीक, सज्जन बाटड़ , निरंजन तामड़ायत, हारुण मंडेलिया, दिलावर खान, तिलोकचंद बिस्सू, युसूफ लस्करिया, युधिष्ठिर जोशी, अनील पारीक, जसकरण गौड़, संदीप भार्गव, मुख्तयार खान, दिनेश जांगीड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का मंचीय संचालन पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा व अजय बंशीया ने संयुक्त रूप से किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!