प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का किया अभिनंदन
सीकर। जांगिड़ समाज द्वारा आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का अभिनंदन किया गया। आजादी के बाद प्रथम बार समाज के उत्थान एवं विकास के लिए श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड का गठन करने एवं आई एल डी स्किल्स यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर दी विश्वकर्मा स्किल्स यूनिवर्सिटी करने पर राजस्थान के यशस्वी एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया तथा श्री पुखराज पाराशर अध्यक्ष जन अभियोग निराकरण समिति, विधायक श्री जगदीश चंद्र जांगिड, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विजय कुमार जांगिड, एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्री विशाल जांगिड का विशेष सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।आज गोविंद सिंह जी डोटासरा का निवास पर माला, साफा, श्रीफल से अभिनंदन किया गया। समारोह में उपेंद्र शर्मा महामंत्री शिक्षा संघ शेखावत राजस्थान ने स्वागत भाषण दिया। गोविंद सिंह जी डोटासरा ने बोर्ड का जल्द ही गठन कर शेखावाटी से समाज बंधुओं को शामिल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जयदत्त जांगिड रूल्याणी सचिव राजस्थान युवा कांग्रेस, गोपीराम जी यालसर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता , जिला कांग्रेस महासचिव विनोद जांगिड , सुनिल जांगिड , बिरदी चंद पालड़ी ब्लॉक अध्यक्ष, चिरंजीलाल सरपंच खातीपुरा, जांगिड महासभा जिला अध्यक्ष हरनारायण जांगिड़, बनवारी लाल खंडेलसर, बद्रीप्रसाद पूर्व वीडियो प्रमोद सुतोद, बाबूलाल जांगिड, रामकृपाल, नोरंगलाल जांगिड, गोरधन ढानी मानसी, लालचन्द,रामकरन खुडी, कृष्ण कुमार बेरी, दिनेश रहनावा, मोहन सालासर, सुरेश मदनी,गोकुल जांगिड सहित सैंकड़ों समाज बंधु उपस्थित थे।