सुमेरपुर युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
सुमेरपुर । शुक्रवार को भाजपा युवा राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गुर्जर का जयपुर में मिराज ऑडिटोरियम में सुमेरपुर भाजपा युवा मोर्चा गौरव राजपुरोहित के नेतृत्व में युवा मोर्चा टीम द्वारा स्वागत किया गया और प्रदेश अध्यक्ष को जवाई बांध कीफ्रेम का मोमेंटो भेंट कर बधाई दी।
युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक गोयल ने बताया कि चेची गुर्जर ने कहा कि आगामी राजस्थान में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के साथ सरकार बनेगी।इस मौके पर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष खुशवंत परमार,आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक नरेश सांखला, युवा मोर्चा नगर मंत्री जैकी देवड़ा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।