Dark Mode
सीआर चौधरी को दी प्रदेश की भूमिका, भाजपा ने बढ़ाया कद

सीआर चौधरी को दी प्रदेश की भूमिका, भाजपा ने बढ़ाया कद

पीपाड़ शहर .  प्रदेश भाजपा संगठन में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बड़ा बदलाव किया संगठन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सीआर चौधरी को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर अहम जगह दी। जिस पर भाजपा युवा नेता विक्रम जाजड़ा के नेतृत्व में साफा व माला पहनाकर चौधरी का मुंह मीठा करवाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी और भाजपा सरकार बनेंगी, गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है आम आदमी भय में है, ऐसी निक्कमी सरकार को आमजनता उखाड़ फेंकेगी। इस मौके पर यशपाल चौधरी, महिपाल कंवलादा, रामस्वरूप जाजड़ा, श्याम जाजड़ा, रामराज, दिनेश नाथ, हनुमान हुड्डा ,रिछपाल हुड्डा, विक्रम गुर्जर, राजेश जाजड़ा, गोविंद सिंह सुवाणा, ऋषि टाक, ओमप्रकाश उड़द, मुकेश बिश्नोई, प्रकाश गहलोत सहित कई लोग उपस्थित रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!