स्टेट सेक्रेटरी डॉ गर्ग का अलवर में हुआ स्वागत
अलवर l आईएमए हॉल सामान्य चिकित्सालय अलवर में जिला के डॉक्टरों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला शाखा के सदस्यों ने स्टेट सेक्रेटरी डॉक्टर पी सी गर्ग और जयपुर जोन प्रभारी डॉक्टर रजनीश शर्मा का स्वागत किया है l एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ विजय सिंह चौधरी ने बताया कि अलवर में जयपुर से पधारे स्टेट सेक्रेटरी डॉक्टर पी सी गर्ग और जयपुर जोन के डॉ रजनीश शर्मा के अनवर आगमन पर उनका स्वागत किया गया है l इसके पश्चात सदस्यों से मुलाकात की है इस दौरान समस्याओं को दोनों डॉक्टरों में सुना है l सभी सदस्यों ने अपनी समस्याओं के साथ साथ विचार विमर्श किया है l इस अवसर पर दोनों डॉक्टरों ने ने सदस्य की समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया है l कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश चंद्र मित्तल ने स्वागत भाषण देते हुए डॉक्टरों की समस्याओं को रखा l इस अवसर पर कई वरिष्ठ डॉक्टर एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद है l