प्रदेश उपाध्यक्ष मीणा आई सीकर
सीकर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन मीणा ने भाजपा जिला कार्यालय में मोर्चा की जिलाध्यश्च अनिता शर्मा से मिलकर संगठन पर चर्चा की व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर चुनाव को हर हाल में जिताने पर चर्चा की और विधानसभाओं में महिलाओं को प्रभारी बनाने पर जोर दिया जो हर घर में मोदी सरकार की योजनाएं लेकर जाएगी और गहलोत सरकार की विफलताओं के बारे में बताएगी।मोर्चा की जिलाध्यश्च अनिता शर्मा ने शक्ति केंद्र पर 11 की टीम बनाने और बूथ व पन्ना प्रमुख बनाने पर विशेष चर्चा की और श्रीमती शर्मा ने महिला मोर्चे के हुए सम्मेलन की समस्त जानकारी दी। भाजपा कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मीणा का महिला मोर्चा ने चुनरी व साफ़ा ओडाकर स्वागत सम्मान किया जिसमे शहर अध्यक्ष कविता चौधरी,मीडिया प्रभारी सुशीला शर्मा,सुनीता शर्मा,श्रीमती रेनू व कार्यालय प्रभारी जयपाल गढ़वाल उपस्थित रहे।