Dark Mode
प्रतिमा स्थापना विवाद, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

प्रतिमा स्थापना विवाद, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

नदबई । नदबई कस्बे के बैलारा बाईपास चौराहे पर प्रतिमा स्थापना विवाद के मामलें में दूसरे दिन पूरी तरह शांति व्यवस्था रही। लेकिन, उसके बावजूद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा। बैलारा बाईपास चौराहे पर स्थित स्टेच्यू को जहां देर रात पूरी तरह सील कर दिया गया तो वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दो एसटीआरएफ की कम्पनी सहित भारी पुलिस जाब्ता मौके पर बना हुआ है। नदबई सीओ नीतिराज सिंह व एसडीएम जोगिन्दर सिंह भी मौके पर मौजूद रहते हुए बराबर मामलें पर नजर बनाए हुए है।
गौरतलब है कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से बाईपास सौन्दर्यीकरण को लेकर बैलारा सर्किल पर भीमराव अंबेडकर, कुम्हेर चौराहे पर महाराजा सूरजमल एवं नगर नगर बाईपास चौराहे पर परशुराम की प्रतिमा लगाना प्रस्तावित किया। पंचायतीराज जनप्रतिनिधी व ग्रामीणों का विरोध करने व ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों के बीच पथराव होने के बाद तनावपूर्ण स्थिति होने के चलते संभागीय आयुक्त ने प्रतिमा स्थापना स्थगित कर शांति व्यवस्था रखने का प्रयास किया। लेकिन, गत दिवस पर्यटन मंत्री पुत्र का समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच प्रतिमास्थल पर महाराजा सूरजमल की तस्वीर रखने से एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। बाद में शांति व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्टेच्यू को सील कर मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!