गौ भक्त भामाशाह स्वर्गीय आनंदीलाल कृष्णा बाजोरिया की मूर्ति का किया अनावरण
राजलदेसर. कस्बे के प्रसिद्ध भामाशाह एवं गौ भक्त स्वर्गीय आनंदीलाल बाजोरिया एवं उनकी धर्मपत्नी कृष्णा बाजोरिया के द्वारा श्री राजलदेसर गौशाला में बाजोरिया सत्संग हॉल का निर्माण कराया था निर्माण करने के बाद दोनों का स्वर्गवास होने के बाद उन दोनों की शानदार हॉल में मूर्तियां लगाई गई जिनका अनावरण बाजोरिया परिवार की समाज सेविका गौ भक्त भामा बाजोरिया ने मूर्तियों का अनावरण किया एवं पंडित बृजेश दाधीच ने मंत्रोच्चारण के साथ पूरे बाजोरिया सत्संग हॉल को गुंजायमान कर दिया इस अवसर पर गौशाला के मंत्री मंगत मल पांडिया ने बाजोरिया परिवार के द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी दी साथ ही राजस्थान को ग्राम सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललित दाधीच ने स्वर्गीय आनंदीलाल बाजोरिया के द्वारा श्री राजलदेसर गौशाला में प्रतिवर्ष 8 लाख रुपए का गोपाष्टमी के पावन पर्व पर सहयोग करते थे इसके अलावा श्री श्री राजलदेसर गौशाला में बहुत ही शानदार बाजोरिया सत्संग हॉल का निर्माण भी कराया था जिस में प्रतिवर्ष गौशाला में धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाते हैं इसके अलावा स्वर्गीय आनंदीलाल बाजोरिया के पिता किशनलाल बाजोरिया भी इस गौशाला के फाउंडर मेंबर थे जब से गौशाला स्थापित हुई तब से हमेशा गौशाला के प्रति कुछ ना कुछ नवाचार करते थे कार्यक्रम के दौरान बाजोरिया परिवार की बामा बाजोरिया ने कहा कि आप लोगों ने जिस तरह से इस गौशाला के अंदर पूरी मेहनत के साथ गौ माता की सेवा में लगे हुए हैं उसके लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है साथ ही उन्होंने कहा हमारा परिवार हमेशा इस गौशाला से जुड़ा हुआ है आगे भी जुड़ा रहेगा एवं भविष्य में जब भी गौशाला के हित के लिए जो भी कार्य होगा बाजोरिया परिवार हमेशा तैयार रहेगा इस अवसर पर उन्होंने गौमाता को गुड के लिए 21 हजार रूपए की राशि का सहयोग प्रदान किया एवं गौशाला परिवार की ओर से उनका मोमेंटो, शॉल, दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया इस अवसर पर गौशाला के संरक्षक लक्ष्मी नारायण पारीक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश रेवाड़ीया, हनुमान मल सोनी, विष्णु स्वामी, अजीत सुथार ,मांगीलाल प्रजापत, परमानंद प्रजापत, रतनलाल बारूपाल ,मदन दाधीच, विनोद भाटिया ,राधेश्याम पांडे,शिव भगवान सोनी, विशाल प्रजापत, शिक्षक शंभू दयाल मीणा सहित गौशाला के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे