Dark Mode
बलिया में संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, दो गिरफ्तार

बलिया में संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राज कपूर सिंह ने बुधवार को बताया कि हरिपुर गांव में गत 12 नवंबर की रात को संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करते हुए उसका दाहिना हाथ तोड़ दिया गया।
सिंह के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को योगेश राम और सोहन सिंह नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि टूटी प्रतिमा को सही करा दिया गया है और मौके पर शांति कायम है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!