सड़कों पर सुरक्षित जीवन के लिए रहें सजग
बारां । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत प्रभारी अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा , जिला परिवहन अधिकारी जिला सड़क सुरक्षा समिति बारां के निर्देशन में रविवार को एनजीओ सदस्य हरीश कुमार, रघुवीर के द्वारा जिले के ग्राम पंचायत काल्पा जागीर के मनरेगा कार्मिक महिलाओं के लिए सड़क सुरक्षा माह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सभी महिला पुरषों को पंपलेट बाटकर सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। अभियान में हेलमेट और यातायात के नियमों के बारे में बताया। साथ ही लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई गई। सीख से सुरक्षा और टेक्नोलोजी से परिवर्तन थीम पर सड़कों पर जीवन सुरक्षा का संदेश दिया गया। जिला सड़क सुरक्षा समिति के एनजीओ सदस्य हरीश कुमार ने बताया कि 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा,जीवन रक्षा के संदेश के साथ राहवीर योजना की जानकारी दी गई। जिसमें सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने, अस्पताल पहुंचाने के बारे में बताया गया। एंबुलेंस व पुलिस की मदद के बारे में जानकारी साझा की गई।