Dark Mode
मजदूरी के बाद मास्टर की से बाइक चुराता, आरोपी गिरफ्तार

मजदूरी के बाद मास्टर की से बाइक चुराता, आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। महामंदिर थाना पुलिस ने खेतसिंह बंगला के पास एटीएम के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया। चोरी की बाइक भी बरामद की गई है।
थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि नारनाडी गांव निवासी दिलीप गत 11 अप्रेल को खेतसिंह बंगला के पास निजी बैंक के एटीएम में रुपए निकालने गया था। मोटरसाइकिल एटीएम के सामने खड़ी की थी। कुछ देर बाद वो एटीएम से बाहर आया था तो बाइक गायब थी। चोरी का मामला दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर व बाइक की तलाश शुरू की गई। संदिग्धों से पूछताछ के बाद मंडोर पंचायत समिति के सामने रहने वाले नयन (26) पुत्र लक्ष्मीनारायण टाक को गिरफ्तार किया गया। चोरी की बाइक भी बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी मजदूरी करता है और साथ साथ मौका पाकर मास्टर-की से दुपहिया वाहन चुरा कर ले जाता था।
नर्सिंगकर्मी से मोबाइल लूटा, आरोपी गिरफ्तार
सरदारपुरा थानान्तर्गत नेहरू पार्क के पास बाइक सवार दो युवकों ने नर्सिंग कर्मचारी का मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लूट का मोबाइल व आधार कार्ड बरामद किया। पुलिस के अनुसार चाडी में लक्ष्मण नगर निवासी राकेश बिश्नोई नर्सिंग कर्मचारी है। वह गत 9 अप्रेल को पैदल-पैदल ड्यूटी पर मथुरादास माथुर अस्पताल की तरफ जा रहा था। नेहरू पार्क के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवक उसके पाए आए थे और हाथ में झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया था। मोबाइल के साथ आधार कार्ड भी था। फिर दोनों तेज रफ्तार से बाइक लेकर भाग गए थे। इस संबंध में 13 अप्रेल को लूट का मामला दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश के बाद पुलिस ने पांच बत्ती चौराहे के पास सांसी बस्ती निवासी राहुल उर्फ ढबला 19 पुत्र हीराराम सांसी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही से मोबाइल व आधार कार्ड बरामद कर लिया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!