Dark Mode
स्टेनोग्राफर ग्रुप C–D स्किल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

स्टेनोग्राफर ग्रुप C–D स्किल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी स्किल टेस्ट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार एसएससी की स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी स्किल टेस्ट में शामिल होने वाले हैं। अब वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।


इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद 'SSC Stenographer C, D Skill Test Exam City Details 2026' लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


इस दिन होगा स्टिल टेस्ट
एसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी स्किल टेस्ट का आयोजन 28 और 29 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1590 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। एसएससी की आधिकारिक अधिसूचना के तहत स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी के कुल 230 पदों पर और स्टेनोग्राफर ग्रुप-डी के कुल 1360 पदों पर भर्ती की जाएगी। स्किल टेस्ट परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउलोड करने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें। इसके साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से अवश्य पढ़ लें।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!