Dark Mode
पहाड़िया पुत्र के भाजपा ज्वाइन करने पर क्षेत्र में हलचल

पहाड़िया पुत्र के भाजपा ज्वाइन करने पर क्षेत्र में हलचल

भुसावर . भुसावर में जन्मे प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करने के बाद राजनीति के शिखर पर पहुंचे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री बिहार एवं हरियाणा के राज्यपाल राजस्थान का कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर रहकर प्रतिनिधित्व कर चुके , सम्पूर्ण देश में स्वच्छ छवि की पहचान रखने वाले  स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद  पहाड़िया के जेष्ठ पुत्र ओमप्रकाश पहाडियां ने 12 जून 2023 सोमवार को जयपुर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जैसे ही क्षेत्र में समाचार आया कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं अन्य व्यक्तिगत स्वर्गीय पहाडियां से जुड़े हुए व्यक्तियों में एक विशेष संदेश के साथ हलचल शिरु हो गई है! वही भाजपा के टिकटार्थीयों में भी सुगबुगाहट है! भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के साथ  भरतपुर जिले में आगमन पर कमालपुरा बॉर्डर पर अनुसूचित जनजाति के पूर्व जिला अध्यक्ष  मदनलाल मीणा एवं एससी मोर्चे के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नगर पालिका पार्षद इन्दरमल पहाडिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर  ओओमप्रकाश  पहाडियां  ने  कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा  उन्हें जो कार्य और दायित्व दिये जायेंगे वे उनका निर्वहन करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!