Dark Mode
स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज योजना 

स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज योजना 

 

पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की आवक को रोकने के लिए निर्माण कार्य युद्ध स्तर 

 
 अजमेर .  तीर्थराज पुष्कर सरोवर में गन्दे पानी की आवक को रोकने के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर प्रगति पर है! 
 
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि बरसाती पानी के साथ-साथ  शहर का गंदा पानी सरोवर में जाने के कारण पवित्र जल प्रदूषित हो रहा था एवं घाटों का वातावरण दूषित हो रहा था! काफी लंबे समय से पुष्कर वासियों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा था और यह समस्या नासूर साबित हो रही थी! पिछले 10 साल में कई बार घोषणा हुई पर मूर्त रूप  नहीं यह सखी! समस्या के समाधान के लिए  राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीड़ा उठाया और स्ट्राम वाटर ड्रेनेज योजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है! 
 
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि  पवित्र सरोवर में गंदे पानी की आवक रोकने के पुख्ता व्यवस्था की जा रही है एवं मानसून आने से पूर्व समयबद्ध
  निर्माण कार्य किया जाएगा! 
 
उन्होंने बताया कि अजमेर के जिला कलेक्टर अंशदीप एवं अजमेर विकास प्राधिकरण  के आयुक्त अक्षय गोदारा एसडीएम पुष्कर सहित कई अधिकारी नियमित रूप से निर्माण कार्य की निगरानी एवं समन्वय कर रहे हैं! 
 
निगम अध्यक्ष राठौड ने बताया कि तीर्थराज पुष्कर के विकास जीर्णोद्वार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा!  विकास कार्यों के लिए राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ने 500 करोड़ रुपए की   राशि का अनुमोदन किया है!  इस राशि से चरणबद्ध निर्माण कार्य कराए जायेंगें !

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!