तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश हूई
पीपाड़ शहर . शहर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को सांय पाच बजे एकाएक मोसम का मिज़ाज बदला साथही तूफानी बारिश का दोर एक घंटे तक जारी रहा वही बारिश के साथ तेज हवाओं के चलते अनेकों स्थान पर कच्चे छप्पर साथ होल्डिंग भी उड़ गए शहर में एक घंटे बारिश के बाद भी रूक रूक कर बारिश जारी रहने से दिनभर की तपन गायब हो गई व मोसम खुशनुमा बना रहा तेज अधड़ के चलते शहर में बिजली भी गुल हो गई जिससे सांय समय शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बारिश थमने पर विधूत आपूर्ति बहाल हो पाई है। आसपास गांवो मे भी बारिश होने से खेतों में पानी भर गया है तथा शहर में भी सड़कों पर पानी बहने लगा उधर ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों का पानी सुखते ही बाजरे की बुवाई करने का इंतजार ग्रामीण किसान कर रहे हैं।