Dark Mode
गैंगस्टर्स के खिलाफ की सख्त कार्रवाई विदेशों से भी गिरफ्तारियां हुई -गृह राज्य मंत्री

गैंगस्टर्स के खिलाफ की सख्त कार्रवाई विदेशों से भी गिरफ्तारियां हुई -गृह राज्य मंत्री

जयपुर। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार गैंगस्टर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि पूर्ववर्ती सरकार की अपेक्षा वर्तमान राज्य सरकार इन गैंगस्टर्स पर अंकुश लगाने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ‘एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स‘ और विशेष टीमों का गठन किया है। शून्य काल के दौरान गृह राज्य मंत्री ने विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के स्थगन प्रस्ताव पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स‘ ने सक्रिय गैंगस्टर अमरजीत विश्नोई, आदित्य जैन और टोनी जैसे कई बड़े अपराधियों को विदेशों से गिरफ्तार किया है। बेढम ने कहा कि पुलिस मुस्तैदी के साथ ऐसे गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई कर रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!